27 Apr 2024, 03:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के केर्च जलडमरू में दो पोतों में आग लगने से 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2019 12:03PM | Updated Date: Jan 22 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के जलडमरुमध्य क्षेत्र में दो पोतों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। रूसी फेडरेल मैरीटाइम और रिवर ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
 
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि दो पोतों में आग लगने के बाद उनमें से एक पोत में जबरदस्त विस्फोट हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पोत से दूसरे पोत में तरल गैस को स्थानांतरित कर रहा था। अनाडोलू एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार हादसे के समय दोनों पोतों में कुल 31 नाविक सवार थे और पोतों पर तंजानिया का झंडा लगा था।
 
तुर्की की सत्तारूढ जस्टिस एवं डेवलपमेंट पार्टी के प्रवक्ता ओमेर सेलिक ने कहा कि मॉस्को स्थित तुर्की दूतावास से प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाजों पर चालक दल के 31 में से 16 सदस्य तुर्की के नागरिक थे। सेलिक ने कहा प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पोत में तंजानिया का झंडा लगा था लेकिन पोत के मालिकों के तुर्की के हैं। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाविक को जान बचान के लिए पानी में कूद गए। बचाव अभियान जारी है। तुर्की बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए है। केर्च जलडमरु मध्य काला सागर और अजोव सागर को जोड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »