26 Apr 2024, 16:39:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको तेल पाइपलाइन विस्फोट: मृतकों की संख्या 76 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2019 5:03PM | Updated Date: Jan 20 2019 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में हिडाल्गो प्रांत में एक तेल पाइपलाइन में विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि ईंधन की पाइपलाइन में छेद कर अवैध रूप से तेल चोरी करने के दौरान पाइपलाइन में विस्फोट होने से यह घटना घटी। हिडाल्गो प्रांत के गवर्नर ओमर फयाद ने रविवार को ट्वीट किया, विस्फोट में मरने वालों की संख्या 76 हो गई है और 67 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पाइपलाइन विस्फोट शुक्रवार को तलाहुलिल्पान के सैन प्राइमिटिवो इलाके में स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे हुआ।

उस समय पाइपलाइन से रिस रहे तेल को भरने लिए काफी संख्या में लोग उसके आस-पास एकत्रित थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया अधिकारियों ने उन लोगों को समझाने का प्रयास किया जो उस समय वहां तेल एकत्रित करने के लिए जमा थे लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात को अनसुना कर दिया और इसी दौरान हुए जोरदार विस्फोट की चपेट में ये लोग आ गए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »