26 Apr 2024, 07:50:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 700 रुपये लुढ़का, चांदी ने लगाया 2,450 रुपये का गोता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:15PM | Updated Date: Nov 10 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोना 700 रुपये टूटकर 39,270 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी 2,450 रुपये लुढ़ककर सप्ताहांत पर 45,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। कारोबारियों ने बताया कि बाजार में वैवाहिक माँग बनी हुई है, लेकिन वैश्विक गिरावट उस पर हावी है। उन्होंने बताया कि वैवाहिक माँग के कारण ही विदेशों के मुकाबले स्थानीय बाजार में कीमतों में कम गिरावट रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत सप्ताह सोना हाजिर 54.85 डॉलर यानी 3.62 प्रतिशत टूटकर 1,459.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 51.60 डॉलर यानी 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ 1,459.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध में सुलह की उम्मीद से पीली धातु पर दबाव है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 1.30 डॉलर यानी 7.20 प्रतिशत लुढ़ककर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »