27 Apr 2024, 10:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ज्यादातर लोग घरों में साज सजावट के लिए पौधे लगाते है। वैसे ही कुछ पौधे उनकी औषधीय गुणों के वजह से भी लगाएं जाते है। वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें जोड़ों से लगाने से घर में सौभाग्य व आने वाली सारी परेशानी दूर हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि कुछ पौधे आपका भाग्य बदल सकते है। मोरपंखी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर तो होता ही है साथ ही साथ ये आपके घर का भाग्य बदल सकता है। कहा जाता है कि घर पर कोई विपत्ति आने वाली हो, तो यह पौधा उसे घर में आने नहीं देता। मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती हैं और परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

कहा जाता है कि संपूर्ण लाभ पाने के लिए इसे हमेशा जोड़े में लगाना चाहिए। इसकी नियमित रूप से पानी से सिंचाई करना बहुत जरूरी होता है। अगर इसे वक्त पर पानी न मिले तो तुरंत सूख जाता है। अगर यह पौधा किसी कारणवश सूख जाए, तो उसे हटाकर तुरंत नया पौधा लगा दें। घर में मोरपंखी का पौधा लगाना सौभाग्यवर्धक माना जाता है। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने तथा आर्थिक लाभ के लिए इसे गमले में लगाकर मुख्य द्वार पर इस प्रकार रखें कि दोनों पौधे एक-दूसरे के सामने रहें। इससे जहां परिवार के सदस्य बुरी नजरों से बचे रहते हैं, वहीं घर पर आने वाली विपत्ति भी इस पौधे के प्रभाव से घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »