26 Apr 2024, 09:27:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

कुछ होने के बावजूद घर में परेशानी रहती है। धन आता है तो रुकता नहीं। निरंतर झगड़ा बना रहता है। हर वक्त मन परेशान रहता है। बिना वजह नुकसान होता रहता है। यदि आपके घर में ऐसा है तो कुछ चीजों को गौर से देखिए। यदि आपके घर में ये चीजें हैं तो हो सकता है कि इनसे आपकी परेशानी बढ़ रही हों।

> वास्तु के अनुसार घर में ततैया का छत्ता अमंगलता का सूचक होता है। इनके घर पर होने से दुर्घटनाएं तक हो जाती हैं। इसलिए इसे भी तुरंत घर से हटा दें।
> घर के कोनो में अक्सर मकड़ी जाले लग जाते हैं। इसलिए इन्हें साफ कर दें। इससे घर में धन का रास्ता रूक जाता है।
> घर पर टूटा हुआ या चटका हुआ गिलास भी नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है और नकारात्मक उर्जा आती है।
> कई बार घरों के अंदर चमगादड़ आ जाते हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। इन चीजों से घर में लड़ाई-झगड़ा और आर्थिक नुकसान हो सकता है।
> यदि घर पर किसी भी तरह की दरारें आ हों तो इसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। इससे धन का नुकसान होता है।
> घर में नल से पानी टपकना अच्छा नहीं माना जाता। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
> घर के मंदिर में बचे हुए बासी फूलों को भी हटा देना चाहिए। बासी फूल शुभ नहीं माने जाते।
> घर की छत पर पड़ा कबाड़ और सामान हटा दें। ये चीजें घर में धन नहीं रुकने देती। घर में अनावश्यक परेशानी रहती है।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »