26 Apr 2024, 18:31:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैठक कक्ष या ड्राइंग रूम  घर का अत्यंत महत्वपूर्ण कमरा होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस कक्ष में फर्नीचर, शो केस तथा अन्य भारी वस्तुएं दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य में रखनी चाहिए। फर्नीचर रखते समय इस बात का ध्यान रखे कि घर का मालिक बैठते समय पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके बैठे। इस कक्ष में यदि कृत्रिम पानी का फव्वारा या अक्वेरियम रखना हो तो उसे उत्तर-पूर्व कोण में रखना चाहिए। टीवी दक्षिण-पश्चिम या अग्नि कोण में रखा जा सकता है। बैठक में मृत पूर्वजों के चित्र दक्षिण या पश्चिमी दीवार पर लगाना चाहिए। इस कक्ष की दीवारों का हल्का नीला, आसमानी, पीला, क्रीम या हरे रंग का होना उत्तम माना जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »