27 Apr 2024, 02:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनभद्र में ट्रेलर से कुचल कर महिला की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2018 5:10PM | Updated Date: Sep 20 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मे सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में गुरूवार को सड़क पार कर रही एक महिला की तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आने से मृत्यु हो गर्इ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनपरा निवासी रमेश की 30 वर्षीय पत्नी एक मुकदमा की पैरवी के लिए राबर्ट्सगंज जा रही थी। वह ट्रेन से चोपन रेलवे स्टेशन पर उतर कर बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी कि एकाएक तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट में आ गई। उन्होने कहा कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »