26 Apr 2024, 22:17:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

प्रेमिका ने प्रेमी संग फांसी लगाकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 10:11AM | Updated Date: Jun 25 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के हुसेनगंज क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने अपनी बारात आने के कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी संग फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटके मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
प्रेमिका की शनिवार को मध्य प्रदेश से बारात आनी थी।जानकारी के मुताबिक हुसेनगंज थाना क्षेत्र के अचाकापुर गांव निवासी महेशबाबू लोधी की पुत्री कंचन (दोनों बदले हुए नाम) का काफी दिनों से गांव के ही अपने ही जाति के युवक धर्मेन्द्र उर्फ महेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र लोधी से प्रेम प्रसंग था।
 
बताते हैं कि दोनों के सम्बन्धों की भनक परिजनों को लगने पर लड़के वालों ने लड़की से रिश्ते के लिए हां कर दी, लेकिन लड़की के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया।  इसके बावजूद प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलते रहे। इस बीच लड़की के परिजनों ने कंचन की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के वनगांव के युवक से तय कर दी। शनिवार 23 जून को गांव में बारात आनी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »