26 Apr 2024, 12:17:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

शर्मनाक: चलती कार में सेल्स गर्ल के साथ किया गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 11:10AM | Updated Date: Jun 21 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। रियल स्टेट कंपनी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करने वाली महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
 
आरोप है कि दो लोग एक प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने से उसे शहर से दूर ले गए और रास्ते में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद चलती कार में उसके साथ रेप किया।
 
पीड़ित महिला का पति एक पीसीएस अफसर का सरकारी ड्राइवर है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
 
इलाहाबाद शहर में रहने वाले एक सरकारी ड्राइवर की पत्नी शहर की ही एक रियल स्टेट कंपनी में सेल्स गर्ल के तौर पर काम करती है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला के जानने वाले दो लोग एक प्रापर्टी दिखाने के बहाने उसे शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर घूरपुर इलाके में ले गए। 
 
आरोप है कि रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाने के बाद महिला को बेसुध कर दिया गया और चलती कार में उसके साथ मनमानी की।
 
होश में आने पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर कार से फेंककर भाग निकले। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उसने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
 
सरकारी अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज कराने के साथ ही वहीं उसका मेडिकल भी कराया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »