26 Apr 2024, 14:24:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

योगी का भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का फॉर्मूला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2018 3:47PM | Updated Date: Apr 24 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये गांवों से पलायन को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि पलायन रोकने के लिये गांवों में मूलभूत सविधायें उपलब्ध करानी होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी उद्देश्य से देश की ग्राम पंचायतों को विकास की धुरी बनाया है। ग्राम पंचायतों को विकास के लिये जितना धन मिल रहा है, इससे पहले कभी नहीं मिला। गांवों के विकास से पलायन रूकेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। युवा वर्ग के हाथों में गांवों के विकास की बागडोर होगी। गांवों से विकास की गंगा बहेगी तो देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
सीएम योगी एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आये हुए थे। उन्होंने पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा 'हम गांवो की ताकत को पहचान नहीं पा रहे हैं। प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद में अपार संभावनाएं हैं। हमने सुल्तानपुर में बांध निर्मित कार्य और उत्पाद देखे हैं। लोगों को इसे विकसित करना चाहिए और इसके प्रति प्रेरणा की जरूरत है।' इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में 100 बेड के महिला विंग का उद्घाटन और केइनआईटी में छात्रावास तथा डीह धग्गूपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, ओडीएफ गांवो, स्वस्थ और अन्य की योजनाओं के पाँच पाँच लाभार्थियों को सम्मानित किया।
---पंचायतों में भी हो सरकार
सीएम योगी ने कहा कि गांवो में पंचायतो की भी एक सरकार हो। इसके लिये 1973 में संविधान संशोधन के माध्यम से बड़ा कदम उठाया गया। इस अभियान को 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंजाम तक पहुँचाने के लिये देश की पंचायतो को विकास की धुरी बनाना शुरू किया। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को सार्थकता प्रदान की। देश की 70फीसदी आबादी गांवो में रहती है इसलिए गांवो का विकास जरूरी है। गांव विकसित होंगे तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। दुनिया में महाशक्ति के रूप में उभरेगा।
---केन्द्र सरकार की योजनाओं का किया बखान
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं की खूबियों का बखान करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिले इसलिये बैंको में खाते खुलवाए गए हैं। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही मोदी ने पहला काम देश के गरीबों के लिए जनधन योजना में खाते खुलवाने का ही किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 2014 से 2018 तक 38 लाख खाते खुले और 80 हजार करोड़ रुपया जमा हुआ। यह धन अभी तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता था। बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, रोजगार, बीमा आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन कर जनता को सीधे और आसानी से लाभ पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले बिजली आपूर्ति सिर्फ चार जिलों में पूरी तरह होती थी। प्रदेश के बाकी 71 जिलो को आंशिक रूप से आपूर्ति हो रही थी। इस भेदभाव को खत्म किया और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2017 से सभी जिलों को समान रूप से आपूर्ति शुरू की है। गांवो के किसान आकर बताते है कि बिजली की आपूति ठीक होने से उनके हजारों रुपये का डीजल बच रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »