26 Apr 2024, 11:24:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मोहननगर में निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज से लोहे का गर्डर गिरा, कई घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 3:10PM | Updated Date: Apr 23 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मोहननगर में दिल्ली मेट्रो की ओर से बनाये जा रहे फुट ओवर ब्रिज से सोमवार को एक लोहे का गर्डर सड़क पर गिर गया जिसमें कई लोग घायल हो गये। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के सूत्रों ने बताया कि गर्डर गिरने के कारण कई लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है। इस मामले में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के मुख्य प्रोजेक्ट प्रबंधक तथा महाप्रबंधक हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »