26 Apr 2024, 20:47:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 6:28PM | Updated Date: Apr 21 2018 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मण्डी कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव तिवारी के अनुसार शुक्रवार रात नई मण्डी इलाके में पुलिस ने चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। 
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश सतीश उर्फ पप्पू शामली जिले के बरला जट का रहने वाला है। उसके पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गये हैं। उसके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। यह हरियाणा में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस इसके फरार साथी की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »