27 Apr 2024, 09:03:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

इस भोजपुरी कलाकार ने उन्नाव में फिल्म सिटी बनाने का किया ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 4:59PM | Updated Date: Mar 17 2018 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार रवि किशन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव इन्वेस्टर्स समिट ने स्वीकार कर लिया है।
रवि किशन शुक्रवार रात यहां शाही किला में आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के उन्नाव जिले में फिल्म सिटी बनाने को प्रस्ताव स्वीकार हो गया है। फिल्म सिटी बन जाने प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। जौनपुर महोत्सव में शामिल होने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा यह महोत्सव हमारी माटी पर हो रहा है। मेरी जन्मभूमि पर हो रहे इस महोत्सव में अपनी पूरी टीम के साथ हिस्सा लेने पहुंचा हूं। जल्द ही 'बैरी कंगना -दो' समेत 11 फिल्में आ रहीं हैं। जिनमें रवि किशन बतौर मुख्य अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे। 
रवि किशन ने कहा कि कोलकाता में भोजपुरी सिने अवॉर्ड का कार्यक्रम किये जाने से दर्शकों का रुझान भोजपुरी फिल्म की तरफ बढ़ेगा। पांच मई को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में भोजपुरी सिने अवार्ड का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भोजपुरी के शो कोलकाता में होते रहते हैं, लेकिन पहली बार नेताजी इनडोर स्टेडियम के विशाल मंच पर अवॉर्ड के बीच कलाकारों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कोलकाता की माटी कला की माटी है और यहां लाखों की तादाद में भोजपुरिया समाज के लोग रहते हैं, वे यहां रहकर भी अपनी जमीन से जुड़े हैं। उन्होंने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोलकाता में इस तरह के भव्य कार्यक्रम से दर्शकों का रुझान भोजपुरी फिल्म की तरफ बढ़ेगा।
रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी आमतौर पर किसी भी अवॉर्ड समारोह में कम ही भाग लेती हैं। वह यहां न सिर्फ भाग लेंगी बल्कि परफॉर्म भी करेंगी। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका होगा जब किसी अवॉर्ड समारोह में पूरा भोजपुरी जगत एक मंच पर होगा। उन्होंने कहा कि इसमें मनोज तिवारी, निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव समेत 150 कलाकार और तकनीशियन पांच मई को कोलकाता सिने अवॉर्ड नाइट में शिरकत करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »