27 Apr 2024, 09:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

श्रीश्री रविशंकर को भरोसा, सभी के सहयोग से अयोध्या में बनेगा राम मंदिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2017 11:28AM | Updated Date: Nov 16 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। राम जन्मभूमि के विवाद का हल बातचीत से हल होने की संभावना को लेकर आज अयोध्या पहुंचे आध्यात्म गुरु श्रीश्री रविशंकर ने भरोसा जताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। श्रीश्री रविशंकर अयोध्या के मामले में मध्यस्ता के प्रयास में हैं। अयोध्या में राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्य गोपालदास से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सौदा और संघर्ष नहीं हम तो भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सौहार्द की बात करेंगे। अयोध्या में सभी के सहयोग से भव्य राम मंदिर बनेगा। अयोध्या में राम मंदिर विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता कर रहे आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक अयोध्या पहुंचे।
 
यहां उन्होंने मणिराम दास जी की छावनी के महंत नृत्य गोपालदास से करीब  15 मिनट तक बंद कमरे में मुलाकात की। उन्होंने नृत्य गोपालदास से बंद कमरे में वार्ता की। मंदिर-मस्जिद विवाद में सुलह की संभावनाओं को तलाशने अयोध्या पहुंचे श्रीश्री रविशंकर ने अयोध्या के दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात की।  मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सौदा, संघर्ष नहीं, हम सौहार्द की बात करने आए हैं। हमें भारतवासियों को सौहार्द का पैगाम देना पड़ेगा, लेकिन इसमें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि दोनों के सहयोग से राम मंदिर भव्य बनेगा और भारत को प्रेम का संदेश मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »