26 Apr 2024, 14:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

आगरा में पटाखों में लगी आग, दो मासूम बहनों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2017 12:11PM | Updated Date: Oct 19 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। उत्तरप्रदेश में आगरा के सिकन्दरा क्षेत्र में छोटी दिवाली पर रुनकता में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें व्यापारी के घर में रखे पटाखों में आग लगने से दो सगी बहनों की धुएं से दम घुटने के कारण मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रुनकता निवासी व्यापारी संजीव अग्रवाल ने अपने मकान के निचले हिस्से में स्टेशनरी की दुकान खोल रखी है। दुकान में पटाखे भी रखे हुए थे। दुकान में कल अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और वहां रखे पटाखों में आग लगते ही संजीव और उसके कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग गए। 
 
आसपास भी भगदड़ मच गई। संजीव के परिवार के अन्य लोग भी घर से बाहर निकल आए लेकिन उसकी दो बेटी आठ वर्षीय चीनू और 13 वर्षीय वैष्णवी घर की दूसरी मंजिल में फंस गई। उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि घर में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। दोनों बच्चियां मकान की दूसरी मंजिल पर फंस गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद परिवार और आसपास के कुछ लोग दीवार तोड़कर अंदर घुसे। तब तक दोनों की जहरीले धुएं से दम घुटने से मृत्यु हो गई। हादसे के कारण क्षेत्र में  मातम पसरा है और दिवाली की खुशी मातम में बदल गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »