26 Apr 2024, 21:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर में बोले योगी, UP को परिवारवाद का उदाहरण नहीं बनने देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 3:48PM | Updated Date: Oct 16 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिन की गोरखपुर दौरे पर हैं। योगी ने यहां गैस फर्टिलाइज़र फैक्ट्री में भूमि पूजन किया। सीएम योगी ने यहां कहा कि चीनी मिल यहां के लोगों के लिए दीवाली का तोहफा है। उन्होंने कहा कि हम लोग यूपी को परिवारवाद का उदाहरण नहीं बनने देंगे।
 
समाजवादी पार्टी केंद्र से पैसा नहीं लेती थी, कहीं वह श्रेय ना ले जाए।योगी ने कहा कि ये लोग एक परिवार से ऊपर नहीं उठ पाते हैं, बसपा तो परिवारवाद से भी नीचे एक व्यक्ति पर सिमट गई है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर ने मुझे 5 बार सासंद बनाया है, मैं उसका कर्ज उतारने आया हूं।बता दें कि योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली अयोध्या में मनाएंगे।योगी आदित्यनाथ के आलावा राज्यपाल राम नाईक सहित यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट भगवान राम की नगरी अयोध्या में उपस्थित होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »