02 May 2024, 03:38:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

UP में युवती से गैंगरेप, नाजुक अंग में किया नुकीली चीज से वार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 2:02PM | Updated Date: Oct 15 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, वह घर में अकेली थी, तभी दो लोग उसे जबरन उठा ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की के गुप्तांग पर नुकीली चीज से हमला भी किया।आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, जनपद के लोनार कोतवाली क्षेत्र पीड़िता की मां की अचानक तबियत खराब होने पर पिता उसे अस्पताल ले कर गए थे। इस दौरान घर में पीड़िता अकेली थी, लेकिन जब पीड़िता के परिजन घर वापस आए तो देखा कि उनकी बेटी नहीं है।देर रात तक बेटी के नहीं आने पर पीड़ित परिवार इसकी सूचना लोनार थाने की पुलिस को दी।

इसके बाद भी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर लड़की का पिता सुबह तहरीर लेकर थाने गया। जहां पुलिस ने उन्हें शाम तक थाने में ही बैठाए रखा और बाद में बिना रिपोर्ट लिखे घर भेज दिया।शाम को जब पीड़िता का पिता घर पहुंचा तो पता चला कि लड़की घर आ गई है।जिसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात परिजनों को बताई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »