08 May 2024, 23:50:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

चित्रकूट से 100 किलो गांजा बरामद, तस्‍कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 4:11PM | Updated Date: Jul 26 2017 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चित्रकूट। उत्‍तर प्रदेश की चित्रकूट पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्‍करी करने वाले गिरोह के एक सदस्‍य को गिरफ्तार कर उसके वाहन से एक 100‍ किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत छह लाख रूपए से अधिक आंकी गई है। 
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सुरेश शर्मा के नेतृत्‍व में कल रात कोतवाली कर्वी में वाहन चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक वाहन से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। मौके से राजपुर निवासी अरूण कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी लुधौरा निवासी पप्‍पू मौके से भाग निकला। पूछताछ पर उसने बताया कि यह गांजा सतना (मध्‍यप्रदेश) से लाकर राजापुर, कौशाम्‍बी ले जाता है और बेचता है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस तस्‍कर और उसके अन्‍य साथियों की तलाश कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »