26 Apr 2024, 18:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

मथुरा में तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 4:55PM | Updated Date: Jul 23 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में तंत्र विद्या के सहारे घरेलू परेशानी का समाधान खोजने गयी एक विवाहिता के साथ तांत्रिक ने बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता काफी दिनों से परेशान चल रही थी। इस बीच किसी ने उसे वृंदावन मे निम्बार्क आश्रम मे रहने वाले तांत्रिक द्वारिकादास के बारे बताया। वह पिछले बुधवार को अपने पति के साथ वृंदावन स्थित निम्बार्क आश्रम पहुंची जहां तांत्रिक ने दंपत्ति को समस्या के लिए प्रेत बाधा को जिम्मेदार ठहराया।
 
पीड़िता ने बताया कि तांत्रिक ने पूजा का कुछ सामान मंगाने के बाद तंत्र विद्या की और पूजा खत्म होते ही उसके पति को कुछ पूजा की सामग्री को बाहर किसी स्थान पर रखकर आने की बोलकर बाहर भेज दिया। पति के जाने के बाद तांत्रिक ने विवाहिता को कमरे मे ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पति वापस पहुंचा तो उसने तांत्रिक द्वारा किए गए कृत्य के बारे मे बताया। जिसके बाद पति ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस बीच तांत्रिक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »