27 Apr 2024, 00:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सिद्धार्थनगर में तीन किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 12:30PM | Updated Date: Jul 23 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले की नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बढ़नी कस्बे के पास सशस्त्र सीमा बल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि नेपाल सीमा पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय संयुक्त टीम ने कल रात तस्कर अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही तीन किलोग्राम चरस बरामद की।  
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शोहरतगढ़ तहसील के कडवा गांव का निवासी है। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त टीम ने गिरफ्तार तस्कर को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए आंकी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »