26 Apr 2024, 05:38:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

सहारनपुर जाने पर अड़े राहुल गांधी, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 4:43PM | Updated Date: May 26 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहरानपुर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ सहारनपुर के हिंसाग्रस्त गांव शब्बीरपुर में जाने की घोषणा की थी।

अपर पुलिस महानिदेशक आदित्य मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता को हिंसाग्रस्त क्षेत्र में जाने  की अनुमति नहीं दी गई है। मिश्र राज्य के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहारनपुर में कैंप कर रहे हैं।
 
इस बीच, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि अनुमति नहीं मिलने के बावजूद गांधी ने सहारनपुर दौरा स्थगित नहीं किया है। सूत्रों ने बताया," हमने कांग्रेस के नेताओं की प्रस्तावित यात्रा के बारे में सहारनपुर के स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया है और हमें उम्मीद है कि वे हमें अनुमति देंगे।" गौरतलब है कि गत मंगलवार को मायावती की यात्रा के बाद वहां जातीय हिंसा हो गई थी। उसके बाद से किसी भी राजनेता को तनावपूर्ण क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं दी गयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »