26 Apr 2024, 15:36:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी: UP के बांदा में पारा 46.8 डिग्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 11:32AM | Updated Date: May 15 2017 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप है जारी है। लखनऊ के मौमस विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन में तेज धूप निकलेगी और गर्म हवायें चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को दिन में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। लोगों को धूप से बचने और दोपहर में संभव हो तो बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ  का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
 
लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26.4 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 27 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना
वहीं बिहार में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
 
रांची
झारखंड के में भी अगने दो दिनों में दो डिग्री तक तापमान बढ़ने का अनुमान है। यहां आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 
यूपी
उत्तर प्रदेश में कई शहरों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। सबसे गर्म बांदा जिला है, जहां रविवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में पारा 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दिल्ली
दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मप्र
भोपाल में टेम्परेचर 31.1 डिग्री तक पहुंच गया। यह सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे एक दिन पहले रात का टेम्परेचर 29.0 डिग्री था। रविवार को दिन का टेम्परेचर 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रात का टेम्परेचर 30 और दिन में 44 डिग्री रह सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »