27 Apr 2024, 06:12:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फेरबदल, 84 IAS और 54 IPS के किए तबादले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 11:21AM | Updated Date: Apr 27 2017 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार की रात एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है। जिसके तहत 84 आईएएस अधिकारियों और 54 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 38 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं।

प्रदेश सरकार ने 36 जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती करते हुए कुल 54 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को हटा दिया गया है। उनकी जगह दीपक कुमार को लखनऊ का नया एसएसपी बनाया गया है।
 
महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया
इधर अखिलेश राज में लखनऊ में पहली बार महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया गया है। उन्हें नोएडा में पीएसी की 49वीं वाहिनी की कमान सौंपी गई है। राजधानी लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को हटाकर, दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
सपा के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं 
सिर्फ इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सेल्वा कुमारी को डीएम नियुक्त किया गया है। मैनपुरी में यशवंत राव को डीएम बनाया गया है। जबकि डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में जगदीश प्रसाद की नियुक्ति की गई है।
 
एक नजर में -
– कुल 84 आईएएस अफसर बदल दिए गए
– जिनमें 38 जिलों के डीएम शामिल हैं
– कुल 54 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया
– जिसमें 33 जिलों के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं
– इससे पहले योगी सरकार करीब 60 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था
– सचिव और मुख्य सचिव स्तर के 11 अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »