27 Apr 2024, 09:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

ऐसा क्‍या मिला मंत्री के कमरे में जिसे देख अखिलेश पर भड़क गए योगी के 'बघेल'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 5:45PM | Updated Date: Mar 24 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ इन दिनों काफी एक्‍शन में हैं। इसी मिशन क्लीन के दौरान योगी सरकार के मंत्री के ऑफिस से देसी शराब की बोतल बरामद हुई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के विधानसभा स्थित कमरा नंबर 62 में यह बोतल मिली है। शराब की बोतल मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। 
 
इस घटना पर बघेल पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर भड़क गए। अखिलेश सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें पिछली सरकार की विरासत के तौर पर यह शराब की बोलत मिली। यह अखिलेश सरकार के काम को दर्शाता है। मंत्री बघेल ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री के आदेश पर सफाई अभियान चल रहा है। एसपी सिंह ने कहा कि, सरकारी दफ्तरों में शराब की बोतल मिलना पिछली सरकार की बहुत बड़ी लापरवाही दर्शाती है। यह बिल्कुल अनैतिक है। 
 
बता दें, मंत्री एसपी सिंह बघेल अपने ऑफिस की सफाई करवा रहे थे, इसी दौरान विजिटिंग रुम की दराज पर उन्हें शराब की बोतल दिखाई दी। कमरे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगी हुई थी। बता दें, योगी सरकार में एसपी सिंह बघेल कैबिनेट मंत्री हैं, उनके पास पशुधन, लघु सिंचाई और मत्स्य विभाग है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »