26 Apr 2024, 23:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

धरना देने वाले भाजपा प्रत्याशी समेत 500 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2017 7:54PM | Updated Date: Feb 14 2017 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रथम चरण के मतदान के बाद शिकोहाबाद थाने में घुसकर भाजपाइयों की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ और पुलिस ने धरना देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी समेत करीब 500 लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया। भाजपा नेताओं के अनुसार गत 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव सम्पन्न होने के बाद डंडियामई गांव में भाजपा समर्थक वेद प्रकाश और प्रवीन कुमार की समाजवादी पार्टी(सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा  पिटाई कर दी गई थी।

इस घटना के बाद भाजपा ब्रज क्षेत्र की उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी और भाजपा नेता आनंद जादौन जब थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने गए तो वहां पुलिस की मौजूदगी में सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव और उनके समर्थकों ने उन लोगों की पिटाई की। इस घटना के विरोध में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, मनीष असीजा, मुकेश वर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था।

इस दौरान जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था।  पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय पर भाजपा नेताओं द्वारा धरना देकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इस मामले में  पुलिस की ओर से  धारा 188, 147, 149, 504 के तहत भाजपा प्रत्याशी ठा0 जयवीर सिंह, मनीष असीजा, डॉ मुकेश वर्मा, बृज प्रान्त उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष वी एल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द्र पचैरी, अतुल प्रताप सिंह सहित पांच सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा गया है।

इस बीच सिरसागंज सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री ठा0 जयवीर सिंह का कहना है कि जिला पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। पुलिस सपा के नेताओं के इशारे पर भाजपा नेताओं को दबाव में लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और सपा दोनों ही मिलकर गुण्डागर्दी पर उतारू है। यदि प्रशासन हकीकत जानना चाहता है तो उसे अपने थाने के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखना चाहिए जिसमें पुलिस की मौजूदगी में सपा के लोगों ने खुलेआम अपनी रिपोर्ट लिखाने गए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »