26 Apr 2024, 15:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

यूपी: भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2017 7:32PM | Updated Date: Jan 24 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें 155 लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट में पार्टी के कई सांसदों के परिजनों को भी टिकट दिया गया है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं से अपने करीबीयों व रिश्तेदारों को टिकट की मांग न करने की सलाह दी थी।

नोएडा से राजनाथ सिहं के बेटे पंकज सिंह को टिकट दिया गया तो वहीं कांग्रेस से भाजपा में आईं वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैंट से टिक दिया गया।
 
इससे पहले 19 जनवरी को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए 149 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब उत्तर प्रदेश के कुल 403 सीटों में से बीजेपी ने 304 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
 
बीजेपी की दूसरी लिस्ट में लखनऊ (मध्य) से ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है, हमीरपुर से अशोक चंदेल मैदान होंगे, जबकि महोबा से राकेश वर्मा को टिकट मिला है। वहीं पिछले दिनों सुर्खियों में रहा कैराना से हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को मैदान में उतारा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »