27 Apr 2024, 06:06:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवरिया में शराब की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:40PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के बिहार सीमा से लगे  क्षेत्रों में कुछ दिनों के अन्दर शराब की दुकानों पर लूटपाट की घटनाओं को  देखते हुए ऐसर सभी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बुघवार को यहां कहा कि जिले में 348 देशी, विदेशी, बियर और भांग की  दुकानें हैं जिसमें देशी शराब की 163, अंग्रेजी और बीयर की 83-83 दुकानें  हैं। भांग की 14 दुकाने हैं। इन दुकानों में से करीब 42 दुकानें बिहार सीमा  से सटे क्षेत्रों में स्थापित हैं। 

बिहार सीमा से सटे शराब की कुछ दुकानों  में इधर मारपीट, गोली चलने और लूट की घटनाएं हुई हैं। इसको देखते हुए पुलिस  अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने इसे गम्भीरता से लिया है और उन्होंने शराब की  दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश देते हुए आबकारी अधिकारी  अश्वनी कुमार को पत्र लिखा है। इस सम्बन्ध में जिला आबकारी अधिकारी ने आज यहां कहा कि इसकी जानकारी विभाग  के द्वारा सभी शराब के दुकानदारों को दे दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »