26 Apr 2024, 05:30:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

छात्रा का चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2015 12:29PM | Updated Date: Jul 30 2015 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। स्कूल जा रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर चार युवकों ने चलती कार में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे बेहोश हालत में कार से फेंक कर फरार हो गए। मुजफ्फरनगर जिले के थाना खतौली क्षेत्र में हुई इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
 
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खतौली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी बपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में किशोरी का एक परिचित युवक मिला जिसने स्कूल में छोड़ने की बात कह कर किशोरी को अपनी कार में बिठा लिया। कार में तीन युवक और थे।

कॉलेज के पास उन्होंने किशोरी की छोटी बहन को कार से उतार दिया और कार को मेरठ की तरफ ले गए। इस दौरान चारों ने छात्रा से दुष्कर्म किया और लावड़-मसूरी मार्ग पर खरदौनी गांव के पास उसे बेहोश हालत में कार से फेंक कर फरार हो गए।
 
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीड़ित पक्ष ने खरदौनी गांव निवासी नदीम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। शेष तीन आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसका बयान ले लिया गया है। तबियत ठीक होने पर उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया जाएगा।
    
प्रवक्ता के अनुसार, मुख्य आरोपी नदीम को पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार किया। शेष अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »