08 May 2024, 17:35:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान सम्मान निधि का 8798.98 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 7:27PM | Updated Date: Nov 11 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के खाते में अब तक कुल 8798.98 करोड़ रूपये की धनराशि तीन किश्तों में डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित कर दी गयी है। कृषि विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 167.12 लाख किसानों को प्रथम किश्त के रूप में 3342.49 करोड़ रूपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी है।
 
प्रथम किश्त के लिए चयनित लाभान्वित किसानों में से 148.44 लाख किसानों को द्वितीय किश्त के रूप में 2968.87 करोड़ रूपये तथा द्वितीय किश्त में लाभान्वित 148.44 लाख किसानों में से 124.38 लाख किसानों को तृतीय किश्त के रूप में  2487.62 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित की गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »