27 Apr 2024, 04:01:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कौशाम्बी में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 4:16PM | Updated Date: Sep 20 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जिले के कोखराज क्षेत्र में मरुधरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरुधर स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी,जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त पूरामुफ्ती इलाके देवारा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रामरति और उसी गांव के 25 वर्षीय शिव बाबू के रुप में की गई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। दोनों आज सुबह घर से निकले थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गये हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »