27 Apr 2024, 05:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुरादाबाद पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 10:55AM | Updated Date: Sep 19 2019 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस कटघर इलाके में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार सवार संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया ,खुद को घिरा देख वह पुलिस पर फायरिंगर करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया।
 
घायल बदमाश ने अपना नाम उस्मान बताया है। वह अमरोहा जिले के दवारसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि कार सवार घायल बदमाश के पास से एक तमंचा, कुछ कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गये। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके खिलाफ लूटा आदि के कई मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तार पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »