26 Apr 2024, 20:03:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदा में ‘नेक्स्ट आफ किन’ रैली में बहादुर जवानो ने लिया हिस्सा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 5:27PM | Updated Date: Aug 18 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

लखनऊ। वर्ष 2019 को ‘नेक्स्ट आफ किन’ यानी ‘भूतपूर्व सैनिक निकटतम परिजन’ साल के तौर पर मना रही भारतीय सेना की एक रेजिमेन्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के बांदा में रैली का आयोजन किया जिसमें बहादुर सैनिकों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि रैली में बांदा जिले की पांच तहसील नारायणी, पैलानी, अतारा, बाबेरू तथा बांदा के लगभग 380 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें बहादुर सैनिकों के निकटतम परिजन, वीर नारी, वीर माताएं एवं भूतपूर्व सैनिक शामिल थे।
 
रैली में मुख्य अतिथि के रूप में रेजिमेन्ट के कमान अधिकारी कर्नल एएम मौजूद थे जिन्होंने भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों से जुड़े मुद्दों को त्वरित तौर पर समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कर्नल एएम ने सात वीर नारियों को उनके राष्ट्र के प्रति बलिदान के लिए सम्मानित किया। उन्होने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न स्टाल लगाये गये थे जहॉं उनसे जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। सीएसडी स्टाल भी इस रैली का मुख्य आकर्षण रहा। रैली स्थल पर चिकित्सा शिविर भी लगाया गया जहां चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »