26 Apr 2024, 18:17:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

तस्करी करके ले जा रही शराब के साथ एक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 5:27PM | Updated Date: Jul 20 2019 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी करके बिहार ले जायी जा रही एक हजार पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्रा ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को पुलिस की टीम सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी।
 
एक सूचना के आधार पर पुलिस ने गोरखपुर के तरफ से देवरिया की तरफ आ रही एक ट्रक को रोका तथा उसका चालक ट्रक रोककर भागना चाहा कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान नवीन जाट निवासी नरायना रोड वार्ड नं 0 15 थाना समालका, जनपद पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। गिरफ्तार चालक ने पुलिस को बताया कि ट्रक में शराब है।
 
पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के ऊपर डिटर्जेंट पाउडर की बोरियों के नीचे एक हजार पेटी में कुल 48000 शीशी क्रेजी रोमियो अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित बरामद किया गया। हरियाणा निर्मित शराब की कीमत करीब  60 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज जेल में भेजकर मामले की जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »