26 Apr 2024, 06:19:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

देवरिया में 163 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:57AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में गुरूवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 163 जोड़े एक दूजे के हो गये। शादी मंडप में धार्मिक एवं वैदिक रीति से भव्य एवं आकर्षक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 163 जोड़े एक दुजे के बंधन में बंधे। इनमें 27 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी धूम-धाम से हो, यह उनका सपना रहता है। इस सपने को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गयी है।
 
विवाह योजना की धनराशि अब बढाकर 51 हजार कर दी गयी है, जिसमें से लड़की के बैंक खाते में रुपये 35 हजार की धनराशि स्थानान्तरित की जायेगी तथा 10 हजार रुपये का गृहस्थी के सामान बर-बधु को दिए गये हैं। छह हजार रुपये शादी आयोजन पर व्यय किया जा रहा है। शाही ने नव दंपतियों का आबान किया कि वे हम दो हमारे दो के नारे को अपनाने में विशेष रूचि दिखाये। उन्होंने नव जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर मत्स्य राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने नवदम्पति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह योजना अत्यन्त ही महत्वकांक्षी योजना है। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार बनने के पश्चात गरीबों के उत्थान के लिये अनेक कल्याणकारी योजना चलाई गयी है परिणामस्वरुप गरीबी मिट रही है और साथ ही उनका उत्थान भी हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि इन नवदम्पतियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण भी कराया जायेगा तथा उन्हें रोजगार देने का भी कार्य किया जायेंगे। उन्होंने ने कहा कि  प्राय: देखा जाता है कि गरीब परिवार शादी-विवाह के फिजूल खर्ची के उपरान्त कर्ज के बोझ तले दब जाते थे। अब इससे उन्हे काफी राहत मिलेगी तथा बेटियों की शादी के लिए धन की चिंता नही रहेगी। इस समारोह में मुख्य रुप से बरहज के विधायक सुरेश तिवारी, जिलाधिकारी अमित किशोर,पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल, मुख्य चिकित्साधिकारी धीरेन्द्र कुमार सहित तमाम अधिकारी और भाजपा नेता शामिल रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »