08 May 2024, 20:36:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

डा. निशांक की पत्नी एवं बच्ची की मृत्यु पर किया दु:ख व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 1:10AM | Updated Date: Mar 26 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। राजभवन अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल निर्वाण के भाई डा. निशांक की पत्नी और बच्ची की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। राजभवन प्रवक्ता के अनुसार श्री नाईक यहां राजाजीपुरम् स्थित डा0 निशांक के आवास जाकर उनके माता-पिता एवं परिजनों से भेंट कर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को सद्गति के साथ-साथ ईश्वर से उनके परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की है। गौरतलब है कि रविवार देर रात मैनपुरी के करीब हुई सड़क दुर्घटना में दिल्ली से लखनऊ आ रही निजी बोल्वो बस में आग लगने से डॉ. अनिल निर्वाण के भाई डॉ. निशांक की पत्नी डॉ. ज्योति एवं छ: वर्षीय पुत्री नीति के अलावा चालक समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »