27 Apr 2024, 04:05:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बीमार व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 11:18PM | Updated Date: Mar 25 2019 11:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को गोंडा-लखनऊ रेल प्रखंड पर जरवलरोड़ क्षेत्र में बीमारी से तंग आकर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस सूत्रों के अनुसार जरवलरोड़ इलाके के नासिरगंज मल्लाहन पुरवा निवासी 40 वर्षीय रामवृक्ष कई माह से बीमार था ।  बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहता था। रामवृक्ष लखनऊ-गोंडा रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे क्रॉसिंग पर गया और लखनऊ की ओर से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर जरवलरोड़ के थाना प्रभारी  नवीन मिश्रा और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव के पास पड़े राशनकार्ड से उसकी पहचान की गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »