26 Apr 2024, 12:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

गोंडा : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 3:26PM | Updated Date: Feb 23 2019 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के  नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में शनिवार  को आग लग गई। बड़गांव पुलिस चौकी के पास स्थित बैंक के सहायक प्रबंधक प्रिंस कुमार ने बताया कि सुबह बैंक के स्टोर रूम में लगे यूपीएस में अचानक आग लग गयी  जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 
 
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोंगो की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकाण्ड में बैंक में रखे अखिलेख, उपकरण और पत्रावलिया पूरी तरह स्वाहा हो गई जबकि करेंसी और लॉकर की फिलहाल क्षति नहीं हुई। आग से हुई  क्षति का आंकलन किया जा रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »