27 Apr 2024, 08:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 25 फरवरी से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 12:59PM | Updated Date: Feb 23 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के वीर बहादुर सिह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 25 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। कुलपति प्रो.डा. राजाराम यादव ने शनिवार को बताया कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी 705 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही है।  परीक्षा में पारर्दिशता बनाये रखने और नकल रोकने को लेकर पहली बार केंद्रों  को सीसी टीवी तथा वायस रिकॉर्डर से लैस किया गया है।

प्रो यादव ने कहा कि नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए विश्व विद्यालय प्रशासन कृत संकल्प है। मऊ, आज़मगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और इलाहाबाद के 705 कालेजों में चार लाख 85 हजार  परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्रातक की परीक्षा 25 फरवरी और स्रातकोत्तर की 25 मार्च से शुरू हो रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »