11 May 2024, 08:59:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

यूपी : देवबंद से जैश के दो संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 1:54PM | Updated Date: Feb 22 2019 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) ने सहारनपुर जिले के देवबंद से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से संगठन से जुड़ी फिल्में, तस्वीरें और अवैध असलहे बरामद किये गए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गये युवक जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं और इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गये संदिग्धों में से एक का नाम शाहनवाज और दूसरे का याकिब है।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने गुरुवार रात देवबंद में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 बोर के अवैध असलहे और कारतूस बरामद किए गये। डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क कर और जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के मोबाइल में जैश के प्रचार वाली तस्वीरें और फिल्में मिली हैं। डीजीपी ने बताया कि दोनों देवबंद में कब से रह रहे थे इसकी जानकारी भी जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिये अदालत से पुलिस उनका रिमांड मांगेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »