27 Apr 2024, 08:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Uttar Pradesh

बाराबंकी के हैदरगढ़ में कच्ची दीवार ढहने से मां-बेटे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2019 1:57PM | Updated Date: Feb 16 2019 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कच्ची दीवार ढह जाने से एक वृद्ध महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गजाखेद निवासी दुर्गा प्रसाद पाल के मकान से सटे पड़ोसी राम लखन के मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई । इस दौरान आगंन में खाना खा रहे 50 वर्षी दुर्गा प्रसाद और उनकी 75 वर्षीय मां पच्चो देवी  मलबे में दब गई । गंभीर हालत में दोनों को मलबे से निकालकर हैदरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण दीवार गिली हो गई थी । पीड़ति परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है।
      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »