26 Apr 2024, 19:28:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

EVM से छेड़छाड़ का आरोप निराधार, गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं: EC

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 7:19PM | Updated Date: Mar 16 2017 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को उन तमाम आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया जिनमें कहा गया था कि हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में EVM से छेड़छाड़ की गई थी। बता दें कि मायावती, केजरीवाल और कांग्रेस ने EVM पर सवाल उठाए थे। 

 
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद EVM में छेड़छाड़ को लेकर देशभर में उठे विवाद के बीच फिर स्पष्ट किया कि ये EVM पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है। इनमें किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना नहीं है।
                
आयोग ने इस संबंध में एक बयान जारी कर कहा कि इन EVM को लेकर पहले भी इस तरह के विवाद उठे हैं और मामला कोर्ट तक पहुंचा है तथा सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट ने अपने फैसलों में EVM मशीनों को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। 
 
आयोग ने EVM की विश्वसनीयता को लेकर उठाए गए सवालों को खारिज करते हुए कड़े शब्दों में कहा, निराधार, अनुमानआधारित और बेतुके आरोप लगाए जा रहे हैं जो खारिज किए जाते हैं। आयोग ने कहा कि उसे चुनाव प्रक्रिया के दौरान EVM से छेड़छाड़ से जुड़ी कोई स्पष्ट शिकायत या ठोस सामग्री नहीं मिली।
 
चुनाव आयोग इस बात पर जोर देता है कि प्रभावी तकनीक और प्रशासनिक सुरक्षा उपायों को देखते हुए EVM छेड़छाड़ से मुक्त हैं और चुनावी प्रक्रिया की सत्यनिष्ठा बरकरार रखी गई है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »