27 Apr 2024, 10:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

पत्‍नी चुनाव हारी तो, जेल में बंद डॉन को आया हार्ट अटैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 3:46PM | Updated Date: Mar 16 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बंद माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को दिल का दौरा पड़ा है। मुन्ना बजरंगी को दिल का दौरा पड़ने पर अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में इलाज किया जा रहा है।

मुन्ना बजरंगी को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया है। जहां पुलिस का कड़ा पहरा है। सिर्फ डॉक्टरों को ही अंदर जाने की अनुमति है। एसएसपी ने बताया कि मुन्ना बजरंगी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
 
गौरतलब है कि मुन्ना बजरंगी पूर्वांचल का माफिया है। वह कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है। मुन्ना बजरंगी पर साल 2005 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का भी आरोप है। आरोप है कि मुन्ना बजरंगी ने ऐके-47 से 400 राउंड फायर कर कृष्णानंद राय सहित 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »