27 Apr 2024, 10:31:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

16 मार्च को शपथ लेंगे कैप्टन अमरिंदर, सिद्धू बनेंगे मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 9:43PM | Updated Date: Mar 14 2017 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चडीगढ़। पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण गुरुवार को होगा। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट भी फाइनल हो गई है। नवजोत सिंह सिद्धू भी अमरिंदर सरकार में मंत्री बनेंगे। हालांकि वो डिप्टी सीएम होंगे या नहीं, इस बात को लेकर सस्पेंस कायम है। 

 
ये होंगे मंत्री 
अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में ब्रह्म महिंद्रा, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, राणा गुरजीत सिंह, राजिंदर बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी शामिल होंगे। इसके अलावा रजिया सुल्ताना, अरुणा चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, राकेश पांडे को राज्य मंत्री का ओहदा मिल सकता है। 
 
आज राहुल गांधी से कैप्टन की मुलाकात उनके निवास पर हुई। इस मुलाकात में कैप्टन ने राहुल के समर्थन और जीत में नेतृत्व की अहम भूमिका के लिए उनका आभार जताया। कैप्टन के न्यौते पर शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। 
 
बता दें कि सिद्धू अमृतसर (ईस्ट) से चुनाव जीतकर आए हैं। सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से बीजेपी के उम्मीदवार राजेश हनी को 42 हजार 661 वोटों से हराया है। वहीं, डिप्टी सीएम बनाने जाने के कयासों पर सिद्धू ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की सेना का एक सैनिक हूं। मेरी भूमिका वही तय करेंगे।
 
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इस बार पंजाब में जीतकर 10 साल बाद सत्ता में वापसी की। वहीं चुनाव नतीजों से पहले तक पंजाब में सरकार बनाने का दावा कर रही आम आदमी पार्टी को 20 सीटों पर सिमट गई।
 
जेल जाएंगें नशा व्यापारीः नवजोत कौर
पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अब पंजाब में गुंडा गर्दी और नशे को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा और पंजाब वासियों को एक साफ सुथरा एवं भ्रष्टाचार रहित प्रशासन मुहैया करवाया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »