26 Apr 2024, 18:34:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मणिपुर: इरोम शर्मीला अपना पहला चुनाव हारी, सीएम इबोबी जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 1:25PM | Updated Date: Mar 11 2017 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंफाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव में लगातार 15 साल से मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के नेता इबोबी सिंह थउबल सीट से जीत हासिल की है। यहां पर उन्हें शुरुआती रुझानों में आयरन लेडी इरोम शर्मीला ने कड़ी टक्कर दी लेकिन बाद में वह हार गईं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को बीजेपी ने कड़ी चुनौती दी। वहीं, इस बार राज्य में कई छोटे दल भी सत्ता में हिस्सेदार बनने उतरे हैं। मणिपुर में पिछले 15 सालों से कांग्रेस ही सत्ता में है। 2012 में तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। मणिपुर में मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के सामने थीं। सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »