02 May 2024, 03:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

बुजुर्ग हो गए हैं मोदी, फ्लॉप हो गई अच्छे दिनों वाली पिक्चर: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 3:40PM | Updated Date: Mar 6 2017 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। जौनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा क‌ि पीएम मोदी की फिल्म में सिर्फ मोदी ही दिखाई देते हैं। वहीं अच्छे दिनों वाली पिक्चर अब फ्लाॅप हो गई है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि मोदी बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन सब खुद करते हैं। इसरो ने रॉकेट छोड़े उसे अपना बताया। राहुल ने कहा कि, सुषमा स्‍वराज, राजनाथ सिंह जी और आडवाणी जी को हटाकर मोदी खुद काम कर रहे हैं। 
 
राहुल ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे लेकिन वो फेल हो गए हैं। राहुल ने कहा, कि मैं चाहता हूं कि एक ऐसा दिन आए जब ओबामा की पत्नी अमेरिका में पतीले में खाना पकाएं जिसमें लिखा हो मेड इन जौनपुर हो। 
राहुल ने कहा कि मोदी जी तीन दिन से वाराणसी में प्रचार कर रहे हैं। शास्‍त्री जी के घर गए लेकिन एक जवाब नहीं दिया। उन्होंने जो बनारस से वादा किया था उसे क्यों पूरा नहीं किया। अगर मोदी जी ने वादे पूरे किए होते तो तीन रोड शो बनारस में नहीं करने पड़ते। 
 
राहुल ने कहा-  बनारस में बार-बार उनकी फिल्म का रिटेक हो रहा है। मोदी ने चार बार रिटेक लिया है। मोदी जी हमारे रोड शो के ‌बाद पैदल जाकर गायों को चारा खिलाया, लेकिन इससे उनका भला नहीं होगा। काशी करवट ले चुकी है। हमारी जीत होगी। मोदी खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाला काम कर रहे हैं।  
 
राहुल ने कहा कि मैंने और अखिलेश ने मोदी जी को आराम देने का फैसला किया है। अखिलेश सीएम बन जाएंगे तो मोदी को आराम मिल जाएगा। मोदी घमंडी हो गए हैं और सब कुछ स्वयं करना चाहते हैं। गंगा हम सभी की मां है। लेकिन क्या गंगा मां को एक ही बेटा मिला वो भी गुजरात से। वो पहले गंगा के बेटे बन गए और फिर गुजरात से उत्तर प्रदेश आए कृष्‍ण भगवान बन गए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जादूगर हो गए हैं। जादू से एक हजार और पांच सौ का नोट कागज का टुकड़ा बना दिया। राहुल ने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिन वाली पिक्चर फ्लॉप हो गई है। अब देखने को नहीं मिलेगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »