08 May 2024, 21:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

किसानों का फसली ऋण तथा लघु एव सीमांत कर्ज़ा माफ होगा: राजनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 7:49PM | Updated Date: Mar 5 2017 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज (बसपा) पर उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर किसानों का फसली ऋण तथा लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ होगा। जिले की मडियाहूं विधानसभा सीट से अपनादल प्रत्याशी लीना तिवारी के समर्थन में रामपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से प्रदेश में सत्तारुढ़ सपा सरकार का दावा है कि यहां विकास हो रहा है लेकिन विकास के नाम पर केवल छलावा है। सभी सड़कों की हालात बदतर है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »