27 Apr 2024, 08:18:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

'बुआ' एक फिर राखी बांधने की तैयारी में : अखिलेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2017 2:55PM | Updated Date: Feb 28 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को फिर से राखी बांधेंगी। यादव ने आजमगढ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा हमारी बुआ जी भाजपा नेताओं को राखी बांधने की तैयारी कर रही । ऐसा वह पहली बार नहीं करेंगी बल्कि इससे पहले भी तीन बार वह भाजपा के साथ रक्षाबंधन मना चुकी हैं।

उन्होने कहा कि समाजवादियों का काम बोलता है और इसीलिये वे मन की बात रेडियों पर नहीं करते हैं। पहले लैपटाप को झुनझना कहने वाली भाजपा ने अपने घोषणापत्र में लैपटॉप वितरण को बाकायदा जगह दी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने लैपटॉप बांटने में कोई भेदभाव नहीं किया बल्कि मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरण किए।

यह कहना गलत है कि किसी वर्ग विशेष को सपा सरकार ने लैपटॉप बांटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली दी जा रही है। गोरखपुर के बाबा जी कहते हैं बिजली नही मिल रही है। वह तार छूकर देख लें कि बिजली आ रही है या नही।

उन्होने कहा कि काशी में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर किसानों को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की जाएगी। सूबे में 55 लाख परिवारों को पेंशन दी जा रही है। समाजवादी पेंशन को 500 रूपए से बढाकर एक हजार रूपए कर दिया जाएगा। मेरिट के आधार पर एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जायगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »