27 Apr 2024, 02:58:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

मणिपुर में बोले मोदी, कांग्रेस ने जो 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2017 1:57PM | Updated Date: Feb 25 2017 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में मणिपुर में एक रैली को संबोधित किया।
 
इस बीच राज्य के छह उग्रवादी संगठनों की कोआर्डिनेटिंग कमेटी ने उनके दौरे के विरोध में शनिवार को यहां सुबह छह बजे से नाकाबंदी करने का एलान किया है।इसे ध्यान में रखते हुए मोदी की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
 
प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार का जिक्र करते हुए कहा, अटल जी ने पहली बार दिल्ली में अलग मंत्रालय बनाया। हर विभाग को कुछ हिस्सा सिर्फ नार्थ ईस्ट के लिए खर्च करने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, अटल जी की बनायी नीति को  कांग्रेस की सरकार ने इसे खत्म कर दिया।
 
उस समय के नेता नार्थ ईस्ट के नेताओं को मिलने का समय तक नहीं देते थे. आज नार्थ ईस्ट का कोई मुख्यमंत्री हो कभी भी मिलना चाहता है मैं हमेशा मिलता हूं। 15 सालों से कांग्रेस सत्ता में है अबतक कुछ अच्छा काम किया उन्होने ?
 
उन्होंने जो 15 सालों में नहीं किया मैं 15 महीने  में कर दूंगा। इस बार के चुनाव में आप भाजपा पर भरोसा कीजिए।  पिछले 40 सालों में किसी प्रधानमंत्री ने नार्थ ईस्ट की तरफ ध्यान नहीं दिया। मोरारजी देसाई के बाद मैं दूसरा हूं जो एनईसी बैठक के लिए  यहां आया हूं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »