08 May 2024, 16:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस की धरियावद एवं वल्लभनगर में जारी है बढ़त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2021 1:11PM | Updated Date: Nov 2 2021 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना में सत्तारुढ़ कांग्रेस दोनों ही सीटों पर अपनी बढ़त बनाये हुए हैं।
धरियावद में मतगणना के सत्रहवें दौर में कांग्रेस के नगराज मीणा सत्रह हजार से भी अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। श्री नगराज मीणा को इस दौरान 53 हजार 179 मत मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खेत सिंह मीणा को 35 हजार 541 वोट मिले हैं। इसके अलावा निर्दलीय थावर चंद ने भी इस दौरान काफी मत बंटोरे और वह 31 हजार से अधिक मत हासिल कर तीसरे स्थान पर चल रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »