26 Apr 2024, 15:07:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
UPElection

संसद में मौन रहनेवाले से दुमका को मुक्त कराना जरूरी : राज पलिवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 2:18AM | Updated Date: Mar 27 2019 2:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता और राज्य के श्रम मंत्री राज पलिवार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन पर प्रहार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं लोगों से संसद में जनसमस्याओं पर मौन रहनेवाले जनप्रतिनिधि  से मुक्त कराने का संकल्प लेने का आव्हान  किया। पलिवार ने आज यहां यज्ञ मैदान में भाजपा के तत्वावधान में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कठपुतली और संसद में जनता की समस्याओं पर मौन रहनेवाले सांसद सोरेन से दुमका को मुक्त कराने का संकल्प लेने का आव्हान  किया।
 
उन्होंने कहा कि दुमका की जनता को संसद में उनकी समस्याओं पर आवाज बुलंद करने वाला सांसद चाहिए। उन्होंने दावा कि इस बार दुमका से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र से उनकी पार्टी पराजित नहीं हुई बल्कि एक साजिश के तहत उन्हें हराया गया था।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्ष के दौरान किये गये विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुमका से भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद इस क्षेत्र का तेजी से विकास सम्भव हो सकेगा। सभा में कृषि मंत्री रणधीर सिंह , पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, पूर्व विधायक देवेन्द्र कुंवर, दुमका लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह , जिलाध्यक्ष निवास मंडल के साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »